पेयजल एवं स्वच्छता मध निषेध मंत्री योगेंद्र महतो ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी ललपनिया: गोमिया के विधायक व पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ , ललपनिया, गोमिया थाना क्षेत्र के कई कार्यक्रम में भाग लिया। ग्राम महुआटांड़ के मुण्डाटोला में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ श्री हरि का नाम भजते हुए मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर मंत्री ने भगवान के चरणों में नमन किया और प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भक्ति से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का यह सबसे सशक्त माध्यम है।वंही मंत्री ने ग्राम गांगपुर और बड़कीपुन्नू , बारीडार , शिव मंदिर गोमिया, होसिर लोहार टोला में श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और मंगल कार्यों के आरंभ के प्रतीक हैं। भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में खुशहाली लाएं ऐसी कामना है। तुलबुल केपंचायत सचिवालय के पास 100 केवीए के विधुत ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया । इस मौके पर तुलसीदास महतो,किसुन महतो, संतोष करमाली, संतोष साव , मदन महतो, ममता देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।










