गोमिया विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र महतो की प्रचंड जीत, समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद महतो की 35522 वोट से प्रचंड जीत के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष की लहर है। मतगणना के तुरंत बाद शनिवार की शाम को गोमिया मोड में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला। आतिशबाजी कर व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईयां दी। नाचते झूमते हुए विजय जुलूस गोमिया मोड से निकलकर पुराना सिनेमा हॉल, कोठीटांड, स्वांग वन/बी आदि में क्षेत्रों में भ्रमण किया। सुरक्षा के मद्देनजर गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। इस अवसर पर मुखिया शांति देवी, मुखिया बंटी उरांव,झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, पूर्व मुखिया रहमतुन निशा,पंसस जनकदेव यादव, कोपेश्वर यादव, नरेश मंडल, घनश्याम महतो, मो0 असलम, राजू शाही, गणेश यादव, बाबूलाल बेसरा, बद्री पासवान, श्रवण दास, रिंकू स्वर्णकार, राजेश भारती, राजेश जायसवाल, वार्ड सदस्य प्रकाश गन्झू, विशाल स्वर्णकार, पूर्व उपमुखिया चंदन पासवान, उमेश यादव, भोला यादव, नरेश प्रजापति, अमित सिन्हा, अनिल सोनी, महानंद कुमार, नवीन सोनी, रंजीत रविदास, मंजूर आलम, नसीम अंसारी, मो0 गौहर, विनोद यादव, संतोष पासवान,धीरेंद्र यादव, गजेंद्र ठाकुर, नरेश साव, अनिल कसेरा, बाबू जायसवाल, रेखा देवी ललिता देवी, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, बिंदी देवी, संतरी देवी, शकुंतला देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

प्रबंधन का विगत चार वर्षो में मजदूरो के प्रति नकारात्मक रवैया चिन्ताजनक है : संजय बढ़ावकर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *