युवा समाजसेवी चंद्रप्रकाश ने किया झंडातोलन

बोकारो इंटरनेट सेक्टर 4 में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय एकता पर दिया बल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बोकारो इस्पात नगर के जनवृत–04 में बोकारो इंटरनेट के तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोकारो के युवा समाजसेवी चन्द्रप्रकाश कुमार ने विधिवत झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के उपरांत उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए चन्द्रप्रकाश कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए देश को विश्व पटल पर नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय गणतंत्र की महत्ता और उसकी लोकतांत्रिक परंपराओं से परिचित है, और यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह देशभक्ति के संदेश और सकारात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

 मंत्री चमरा लिंडा ने मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स कार्यालय का भ्रमण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *