जेंग छिनवन ने डब्ल्यूटीए 500 टोक्यो चैंपियनशिप जीती

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बीजिंग, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व महिला टेनिस संघ यानी डब्ल्यूटीए 500 के टोक्यो स्टेशन के फाइनल में, दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी महिला टेनिस खिलाडी जेंग छिनवन ने सोफिया केनिन को 2-0 से हराया और डब्ल्यूटीए 500 के टोक्यो स्टेशन की चैंपियनशिप जीती।
यह उनकी खेल सीजन की तीसरी चैंपियनशिप और पांचवीं व्यक्तिगत चैंपियनशिप है। इस फाइनल के पहले सेट में, जेंग छिनवन और सोफिया केनिन ने अपने-अपने सर्विस गेम में सर्विस बनाए रखी और मुकाबला 6-6 से बराबरी पर था।
टाई-ब्रेक के बाद जेंग छिनवन ने पहला सेट 7-6 (5) से जीता। दूसरे सेट में, जेंग छिनवन की स्थिति बेहतर हो गई और उन्होंने स्कोर बढ़त बनाने के लिए लगातार 3-0 से ब्रेक लिया। अंततः दूसरा सेट जेंग छिनवन ने 6-3 से जीता।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/