अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र द्वारा थाना शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों का किया गया गहन परीक्षण एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मीडिया हाउस सोनभद्र – अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

इस दौरान अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, विवेचना पंजिका, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों तथा साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिकाधिक जागरूक किया जाए।

इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय करते हुए आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

निःशुल्क पशु टीकाकरण , ईलाज एवं जागरुकता कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *