निःशुल्क पशु टीकाकरण , ईलाज एवं जागरुकता कार्यक्रम

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन , मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में अल्ट्राटेक के सी एस आर विभाग के सतत आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत बिल्ली मारकुण्डी एवं आसपास के क्षेत्र में पशु टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया ,जिसके द्वितीय चरण में ग्राम खैरटिया , बिल्ली में दिनांक 09 / 02/ 26 को पशु टीकाकरण ,निशुल्क इलाज दवा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें200 से अधिक पशुओं का खुरपका , मूँहपका बिमारियों का टीकाकरण एवं दूध उत्पादन बढ़ाने हेतु मिनरल मिक्सचर , कृमि नाशक दवा वितरण एवं बीमार पशुओं का ईलाज किया गया ।

कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुभव सिंह एवं विकास चौधरी ने क्षेत्र के पशुपालकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जिसके साथ नियमित टीकाकरण ,समय से बीमा , कीड़े की दवा का नियमित इस्तेमाल , पशुओं के आहार में संतुलन एवं बकरी पालन , कुक्कुट पालन , स्वयं सहायता समूह के लिए योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम में सी एस आर प्रमुख निशा तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि सतत् आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे द्वारा क्षेत्र में पशु टीकाकरण एवं ईलाज का कार्यक्रम किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य पशुओं में मौसमी बीमारियों से बचाव एवं शासकीय स्कीम के बारे में जानकारी एवं लाभ लेना है उन्होंनेजागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया एवं सहभागिता से कार्य करने की बात कही कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सी एस आर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष यादव पशुधन प्रसार अधिकारी , पशु मित्र अजय यादव , दूर्गा प्रसाद के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं ससमय कर ली जाये पूर्ण-अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *