खनन न्यूज-पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई.! क्या अधिकारियों ने डाला स्टोन प्रोडक्ट खदान को गंभीरता से देखा है.!

प्रदूषण विभाग की टीम प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें-अपर जिला अधिकारी

क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र https://mediahousepress.com/an-important-meeting-was-held-with-the-office-bearers-of-crusher-owners-association/

– उक्त खनन पट्टा की मुख्य मार्ग एवं क्रशर प्लांट से दूरी कितनी है.!
– पर्यावरण स्वीकृति से पहले सभी पहलुओं पर प्रशासन स्वयं चिंतन करें.!
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई बना चर्चा का विषय.! चर्चा है कि क्या विभागीय अधिकारियों ने डाला स्टोन प्रोडक्ट खदान बारी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खदान की स्थिति को गंभीरता से देखा है कि मुख्य मार्ग व क्रशर प्लांटों से उक्त खदान की दूरी कितनी है.!
https://mediahousepress.com/big-initiative-in-the-interest-of-workers-by-media-house-organization-of-free-health-camp/
क्षेत्रीय कार्यालय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनभद्र द्वारा गिट्टी/बोल्डर (डोलोस्टोन) खनन परियोजना के पर्यावरणीय संघात आंकलन हेतु लोक सुनवाई का आयोजन प्राइमरी पाठशाला बारी स्थित विद्यालय पर अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर प्रदूषण विभाग की टीम एवं परियोजना प्रस्तावक मेसर्स डाला स्टोन प्रोडक्ट्स, पार्टनर निखिल गर्ग पुत्र स्वर्गीय सुरेश गर्ग, निवासी- चोपन, सोनभद्र मौजूद रहे।
अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) ने कहा कि खनन पट्टा धारक सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करें किसी भी प्रकार कि किसी को दिक्कत न हो, पर्यावरण प्रदूषण समस्या गंभीर है समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेगुलर पानी का छिड़काव करें, जो भी खनन पट्टाधारक, क्रशर प्लांट संचालक  नियमों का उल्लंघन करता है। प्रदूषण विभाग की टीम सख्त से सख्त कार्रवाई करें, नोटिस जारी करें, प्लांटो को सीज करे, आरसी काटे.! किसी को कोई दिक्कत हो प्रदूषण कार्यालय पर शिकायत करें।
ज्ञात हो कि बिल्ली मारकुंडी बारी डाला में खनन परियोजना हेतु गिट्टी/बोल्डर (डोलोस्टोन) खनन परियोजना उपखानिज हेतु गाटा संख्या – 7412क, 7413क, 7415ख, 7414क, 7412ख, 7413ख, 7414ख, 7415ख/1, 7412ग, 7413ग, 7414ख, 7415ख/2 कुल क्षेत्रफल- 1.037 हे०, ग्राम- बिल्ली मारकुंडी, तहसील- ओबरा, जनपद- सोनभद्र, उत्तर-प्रदेश (कुल खनन मात्रा- 36,295 घनमीटर प्रतिवर्ष) पट्टे कि अवधि 10 वर्ष है।
उत्तर प्रदेश उप-खनिज (परिहार- सैतालिसवे संसोधन) नियमावली के शासनादेश संख्या 2025/86-2019-57(सा०)/2017 के अनुक्रम में उत्तर-प्रदेश शासन, भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग के अनुपालन में ई- निविदा सह ई- नीलामी प्रणाली के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय (खनिज अनुभाग) सोनभद्र द्वारा सर्वोच्च बोलीदाता के आधार पर दिनांक 06/03/2025 को प्रस्तावकः मेसर्स डाला स्टोन प्रोडक्ट्स, पार्टनर निखिल गर्ग पुत्र स्वर्गीय सुरेश गर्ग निवासी मुख्य बाजार, चोपन, जिला-सोनभद्र, उत्तर-प्रदेश के पक्ष में गिट्टी/बोल्डर (डोलोस्टोन) उपखानिज परियोजना हेतु, ग्राम- बिल्ली मारकुंडी, तहसील- ओबरा, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, कुल क्षेत्रफल- 1.037 हेक्टेयर कुल खनन मात्रा- 36,295 घनमीटर प्रतिवर्ष की दर से अगले 10 वर्षों अवधि हेतु लेटर ऑफ़ इंटेंट निर्गत किया गया ।
इसी क्रम में खनन जिलाधिकारी कार्यालय खनन अनुभाग जनपद सोनभद्र द्वारा जारी क्लस्टर प्रमाण पत्र के अनुसार परियोजना बी-1 क्षेणी में आच्छादित होती है पर्यावरण, जलवायु एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के ई० आई० ए० अधिसूचना दिनांक 14 सितम्बर 2006 के अनुपालन में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन समिति (SEAC) उत्तर प्रदेश द्वारा जारी TOR दिनांक 04/06/2025 प्रदान किया गया व उसके आधार पर वृहद ई० आई० ए० रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालय, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण सोनभद्र द्वारा उपरोक्त खनन परियोजना के पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। परियोजना में ब्लास्टिंग हेतु प्रस्तावित खनन परियोजना में नियमानुसार EC प्राप्त करने के पश्चात परियोजना प्रस्तावक द्वारा खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) विभाग से NOC प्राप्त करने के उपरान्त ही किसी प्रकार का एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया जायेगा। विस्फोटकों का इस्तेमाल हेतु DGMS के समस्त नियमों का पालन किया जायेया जिससे किसी भी प्रकार से किसी भी व्यक्ति अथवा जीव जंतु को क्षति ना पहुचे । विस्फोटकों के इस्तेमाल में सावधानियां बहुत ही महत्वपूर्ण है।

खनन हादसे में मृतकों के परिजनों को मिले 50,50 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ-आर.के.शर्मा जिला सचिव 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *