ललपनिया दुर्गा पूजा नई कमेटी का गठन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : ललपनिया डी टाइप आवासीय कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री-श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सत्र 2025-26 का लेखा जोखा सचिव राजीव कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में इस वर्ष 2026-27 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक टीवीएनएल एमडी अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद, भास्कर कुमार, सर्वेश प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार,सचिव दीपक सिंह , उपसचिव मनीष पाण्डेय, रितेश रंजन, सुरेंद्र सिंह ऑडिटर अभयनंदन, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, सहायक कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह चुने गए। इसके अलावा 31 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।बैठक में अशोक प्रसाद, नीरज कुमार, गोपाल प्रसाद सिंह, भास्कर कुमार,मनीष पाण्डेय, राजीव कुमार सिन्हा,कृष्णा कांत पाण्डेय ब्रजेश गिरी, सहित कई लोग शामिल थे।

क्राफ्ट इंडिया एक्सपो मेला में देशभर के 60 स्टॉल्स लोगो को कर रही आकर्षित 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *