केन्द्र में भाजपा की तानाशाह सरकार की देश विरोधी विचारधारा के कारण आज लोकतंत्र खतरे में ,रामानुज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 25ता.दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह ने कहा राहुल को सच बोलने की सजा मिली है जबकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष या किसी वर्ग का अपमान नही किया है। राहुल के खिलाफ आया फैसला एक साजिश के तहत हो सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ और देश को तोड़ने के खिलाफ राहुल जी की मजबूत को शांत करने का प्रयास भाजपा सरकार की साजिश है जिसने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि 2019 में चुनावी भाषण पर आपत्ति जताकर कोर्ट ने आदेश के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन तुरंत जारी होना भाजपा की केन्द्र सरकार ने एक साजिश के तहत किया है, वे इस दमन नीति के खिलाफ संसद अथवा संसद से बाहर आवाज उठाते रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने कहा है कि देश को लूटने वाले पर आज तक कोई चर्चा ना करना दर्शाता है की केंद्र सरकार अपनों को रेवड़ियां बाटने में लगी हुई है।साथ ही लूट की बात करने वालों को जेल में डाला जा रहा है, इस दमन नीति का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।

अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड पदाधिकारी ने बांध का निरीक्षण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *