चोपन बघ्घानाला-तेज रफ्तार ट्रक ने पीछें से मोटर साइकिल में मारा जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 1ता.चोपन/सोनभद्र-स्थानीय थाना अंतर्गत बघ्घानाला के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की शाम लगभग 5ः30 बजे रावटसगंज से बभनी जा रहे मोटरसाइकिल सवार कांस्टेबल तथा बभनी निवासी एक अन्य व्यक्ति को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिससे कि घटनास्थल पर ही कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई वही पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत अपने दल बल के साथ पहुंच गए और तत्काल घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुमार पुत्र नथुनी राम उम्र 38 वर्ष निवासी साइड पुलिस चौकी के पास बारा गाजीपुर जो कि बभनी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था बुधवार को दोनो लोग किसी कार्य से रावटसगंज गए हुए थे साथ में बभनी थाना के बगल के निवासी अनिल कुमार जायसवाल पुत्र बैजनाथ प्रसाद उम्र 59 वर्ष भी कांस्टेबल के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे थे। दोनो लोग अपना कार्य समाप्त कर रावट्सगंज से बभनी वापस जा रहे थे कि जैसे ही वह बघ्घानाला के पास पहुंचे की पिछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने तत्काल शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गए और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजनों के आते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। एडिशनल एसपी, सीईओ दोनों लोग हॉस्पिटल चोपन में मौजूद रहे,

फर्जी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने एवं छात्राओ पर अभद्र टिप्पणी करने पर अभाविप कार्यकर्ताओ ने सौंपा ज्ञापन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *