मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता के सम्बन्ध में व्यापक जनजागरूकता अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र – महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकार, लैंगिक समानता, बाल विवाह तथा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा आदि विषयों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

🚨 अक्टूबर माह में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक-

अक्टूबर माह में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों, बच्चियों एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रमों के दौरान ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, Telegram Fraud, Fake Trading/Investment Groups, Cryptocurrency Scams एवं Phishing Links सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए इनसे बचाव के उपाय बताए गए। साइबर सुरक्षा के दृष्टिगत OTP, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति अभियान के पॉचवें चरण के संचालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर शिविर का आयोजन

📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

📞 112 – आपातकालीन सेवा
📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *