बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 2 ट्रैक्टर बैटरियों के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीजपुर के नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की 02 ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की गई हैं।
थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दोनों अभियुक्तों को दिनांक 08.10.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. संदीप भारती पुत्र लालचन्द भारती, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम रजमिलान, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
2. दुर्गा कुमार पुत्र जसराज भारती, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम रजमिलान, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण
02 अदद चोरी की ट्रैक्टर बैटरी।









