निर्वाचक नामावली में छूटे एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम शामिल कराने हेतु विशेष अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र – सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र ने अवगत कराया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए तथा प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि उक्त के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को शाम 04:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष, सोनभद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में विशेष अभियान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय 09 अक्टूबर 2026 को शाम 04:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।










