जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने तहसील राबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 3ता.सोनभद्र- जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने तहसील राबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से विभिन्न अनुभागों व कक्षो का घहनता पूर्वक निरीक्षण किया, इस मौके पर परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और साफ-सफाई बेहतर तरीके से बनाए रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के मौके पर जिलाधिकारी ने आर0 सी0 व खतौनी के रजिस्टर को मंगवाकर देखा और इसके बाद कुछ लोगों को जारी की गयी आर0 सी0 से रजिस्टर से मिलान किया गया, इसी प्रकार से कई लोगों के खतौनी का भी मिलान किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में खराब पड़े सामानों को ठीक करा कर उपयोग में लाया जाए, जो समान काफी खराब हो गए हैं उसको हटाते हुए परिसर को साफ सुथरा रखा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिवक्तागणों के बैठने के लिए तहसील के सामने आवश्यक व्यवस्था करने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मृत्यु प्रणाम पत्र की स्थिति, शिकायत निस्तारण रजिस्टर, मत्स्य आवंटन पत्रावली को मंगवाकर देखा और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिवक्तागणों के समस्याओं को सुना और समस्या के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । आकस्मिक निरीक्षण मौके पर उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार  सुनील कुमार, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, जिलाधिकारी के स्टेनों राम आधार सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहें।

ओबरा नगर पंचायत के खिलाफ गुस्सा, आग लगने की घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *