नुक्कड़ नाटक टीम ग्राम पंचायत अपनी एक सरकार है के प्रति कर रही है जागरूक।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 2ता.सोनभद्र-ग्राम पंचायत एक अपनी सरकार है, के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बनवासी सेवा आश्रम सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत गांव गांव में नुक्कड़ नाटक “आओ खोजे.. अपनी सरकार” का आयोजन कर रहा है। कलस्टर कोआर्डिनेटर चेतवा रघुनाथ भाई ने बताया कि बीते दिन महुली व रजमिलान व नेमना ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो महिला-पुरुष व बच्चे देखकर अपनी समझ बढाया। सभी ने नुक्कड़ नाटक के अन्त में संकल्प लिया कि हम अपने गांव में होने वाले प्रत्येक वार्ड सभा या ग्राम सभा के बैठकों में सक्रियता से अवश्य शामिल होगें और अपने गांव के आवश्यक आवश्यकताओं को चिन्हित करने में सहयोग करेगें।
प्रोग्राम कोआर्डिनेटर यश्वी पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले फरवरी महिने से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक म्योरपुर,बभनी, दुध्दी, चोपन व कोन ब्लाक के 37 ग्राम पंचायतों में 40 नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नुक्कड़ नाटक से लगभग सात हजार महिला पुरुष व बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाटक के जरिये संदेश दिया गया है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार की तरह ही ग्राम पंचायत अपनी एक सरकार है। तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है। यह नुक्कड़ नाटक स्थानीय भाषा में संदेश व गीतों से भरा है जिससे लोग विषय को आसानी से समझ जाते है। हर प्रस्तुति में ग्रामीण अगुआ पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान सक्रियता से भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर रघुनाथ भाई, भुवनेश्वर, विकास, रामधनी समेत अनेक ग्रामीण अगुआ बच्चे शामिल रहे।










