भारत-अल्बानिया एफओसी में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 25ता.लखनऊ-भारत और अल्बानिया ने नई दिल्ली में अपने तीसरे विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का आयोजन किया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने किया वहीं अल्बानियाई पक्ष का नेतृत्व अल्बानिया के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव गज़मेंद तुर्दिउ ने किया। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और 2021 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 65 वर्ष पूरे किए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि तीसरा भारत-अल्बानिया एफओसी में राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और पी2पी संपर्कों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गयी। साथ ही क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
इस एफओसी के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की व्यापक समीक्षा की। द्विपक्षीय चर्चाओं में राजनीतिक संबंधों, व्यापार और निवेश, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों से लोगों के संपर्क में हुई प्रगति शामिल थी। चर्चाओं में दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग भी शामिल था। दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें भारत और अल्बानिया के पड़ोस में विकास, जी20 और यूक्रेन संघर्ष शामिल हैं। दोनों पक्ष तिराना में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर के आयोजन पर भी सहमत हुए। (रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

बीसीसीएल की जगह एनसीएल से मिलेगा कोयला उत्पादन लागत में लगभग 400 रूपये करोड़ की आयेगी कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *