महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गयी डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.ओबरा (सोनभद्र) नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गयी।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ प्रमोद कुमार नें कहा कि बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगो को चलना चाहिए।उनके विचारों से देश आगे बढ़ेगा।उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिलें और सभी लोग शिक्षित बनें।संविधान निर्माता बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताये गये विचारों पर चलें।उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए।सभी को बराबर का समान अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए।इस अवसर पर महाविद्यालय कें वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफ़ेसर डॉ राधाकान्त पाण्डेय,डॉ मीरा यादव,डॉ महेन्द्र प्रकाश,डॉ किरन सिंह,डॉ विकास कुमार,डॉ उपेंद्र कुमार,डॉ महीप कुमार नें बाबा साहब के जीवन शैली,व्यक्तित्व को विस्तार से बताते हुए उनके विचारों को अनुसरण करने व उनके बताये गये रास्ते पर चलने को कहा।कार्यक्रम में प्रमोद केसरी,महेश पाण्डेय,सैफुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

अभियान चलाकर यू0आर0सी0 (उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) का पंजीकरण कराया जायेगा।उपायुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *