2 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा बरामद

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना पिपरी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान डोंगिया नाला घाट पर समय करीब *10:53 बजे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से दो झोलों में कुल 02 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-132/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. कपिल उर्फ बैला पुत्र स्वर्गीय पकौड़ी, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी वार्ड नं.-01, मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. विश्वकर्मा कुमार पुत्र राजा मद्रासी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं.-01, मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी-
कुल 02 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा (दो झोलों में)

संगीता हत्याकांड: दोषी पति-सास को उम्रकैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *