झुमरा पहाड एवं नावाडीह में 26 वी वाहिनी केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल ने चलाया सिविक एक्शन प्रोग्राम 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 12ता०बोकारो। 26 वी वाहिनी केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल के राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26 वी वाहिनी के निर्देशानुसार एवं नारायण बलाई (द्वितीय कमान अधिकारी) की उपस्थिति में सिविक एक्शन प्रोग्राम गोमिया प्रखंड के बडकी सिद्वाबेरा/पंचमों पंचायत के अत्यधिक नक्सल प्रभावित ग्राम- अम्बाटाड, रोला, मुरपा, झुमरा पहाड एवं नावाडीह में किया गया। सी/26 वाहिनी स्थान-झुमरा पहाड के कम्पनी कमाण्डर निरी० / जीडी०-राकेश कुमार राय के अनुसार इस कार्यक्रम में ग्राम-अम्बाटाड रोला, मुरपा एवं नावाडीह, सिमराबेडा, झुमरा पहाड एवं अमन गांवो के ग्रामिणों एवं बच्चों को स्कूली बैग, नोटबुक, पेन्सिल, रबर, सापनर, पेन तथा ग्रामिणों को दैनिक दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले सामान के रूप में प्लास्टिक वाटर टैंक 150 लीटर का दिया गया तथा किसानों के लिए अलग-अलग प्रकार के (मक्का, करेला, टमाटर, बीन्सफली एवं उडद) इत्यादि का बीज वितरित किया गया। बडकी सिद्वाबेरा पंचायत मुखिया रीतलाल महतो, स्थानीय पुलिस के उपनिरी० / जीडी०-सुनील कुमार (एस०एच०ओ०-आऊट पोस्ट-रहवान) एवं सी/26 वाहिनी के निरीक्षक/जीडी०-सिद्धनाथ पाण्डेय, सपउनि०/जीडी०- नुरूल हुसैन लस्कर अन्य केरिपुबल के जवानों एवं अन्य ग्रामिणों के उपस्थिति में यह कार्यकम आयोजित किया गया। 26 वी वाहिनी के द्वारा किये गए इस कार्यक्रम को बडकी सिद्वाबेरा पंचायत मुखिया रीतलाल महतो एवं अन्य ग्रामिणों ने बहुत सराहनीय बताया और दुरगामी तथा नक्सल प्रभावित इलाके में यह कार्यक्रम करने के लिए भी ग्रामीणों ने 26 वी वाहिनी को बहुत-बहुत धन्यवाद् व्यक्त किया।

गांधी जयन्ती के पूर्व 117 स्कूलों के 42 हजार 933 बच्चों ने तम्बाकू निषेध पर लिया सामूहिक शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *