पुलिस ट्रेड समुह (ग) में 50% नियुक्ति सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से की जानी है।

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी राँची- “झारखण्ड राज्य पुलिस ट्रेड संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति तथा अन्य सेवा शर्त) नियमावली-2025 में निहित प्रावधान के आलोक में चतुर्थवर्गीय ट्रेड से पुलिस ट्रेड में प्रोन्नति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार का अधिसूचना संख्या-1926, दिनांक-16.05.2025 द्वारा “झारखण्ड राज्य पुलिस ट्रेड संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति तथा अन्य सेवा शर्त) नियमावली-2025” निर्गत की गई है।

उक्त अधिसूचना-03 के आलोक में उल्लेखित है कि पुलिस ट्रेड समुह (ग) में 50% नियुक्ति सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से की जानी है। इस नियुक्ति के लिए वो ही अभ्यार्थी योग्य होंगे जो झारखण्ड राज्य के किसी जिला/ईकाई/वाहिनी में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर कार्यरत है एवं उक्त नियमावली के 17 (ii) में सीमित विभागीय परीक्षा में सम्मिलित होने की योग्यता निर्धारित है।

सीमित विभागीय परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थी अपने हस्ताक्षर से संबंधित जिला/ईकाई/वाहिनी में पुलिस अधीक्षक या समकक्ष पदाधिकारी के नाम से अपना आवेदन समर्पित करेंगे। आवेदन पत्र समर्पित करने की तिथि दिनांक 23.06.2025 से लेकर दिनांक 09.07.2025 के 12 बजे अपराह्न तक होगी। यदि डाक से आवेदन भेजा जाता है तो दिनांक 09.07.2025 के 12 बजे अपराह्न तक निश्चित रूप से प्राप्त होना चाहिए। पुलिस विभाग के किसी भी विभाग में कार्यरत चतुर्थवर्गीय ट्रेड के कर्मी इस परीक्षा में स्वेच्छा से शामिल होना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते है। दिनांक-23.06.2025 से “झारखण्ड राज्य पुलिस ट्रेड संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति तथा अन्य सेवा शर्त) नियमावली-2025 एवं आवेदन का प्रारूप झारखण्ड पुलिस के वेबसाइड (jhpolice.gov.in) से डाउनलोड की जा सकती है।

आदिवासी बाहुल्य गांव खिलौड़ी का चुनेरभुज और बांसकोदरी टोला अब तक अंधेरे में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *