नवादा:- सीतामढ़ी व मेसकौर थाना मे 612 लीटर देशी शराब विनिष्ट

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बिहार नवादा। जिले के सीतामढ़ी थाना मे 90.5 लीटर जबकि मेसकौर थाना मे 521.4 लीटर देशी शराब का किया गया विनीस्टिकरण। सीतामढ़ी थाना एवं मेसकौर थाना पुलिस द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ मेसकौर अभिनव राज द्वारा सीतामढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष जी के गौतम एवं मेसकौर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान की मौजूदगी में मद्य निषेध अभियान को लेकर विभिन्न जगहों से जब्त शराब का विनष्टीकरण दोनों थाना परिसर में किया गया । मेसकौर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने बताया कि विभिन्न कांडो मे जब्त 521.4लीटर देशी शराब का विनष्टीकरण थाना परिसर मे कर दिया गया । वहीं दूसरी ओर सीतामढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष जी के गौतम ने बताया की सीतामढ़ी थाना परिसर मे 90.5 लीटर देशी शराब का विनीस्टिकरण किया गया है।सीओ अभिनव राज ने बताया कि विनष्टीकरण में वैसे शराब का विनष्टीकरण कर दिया गया। जिस मामले का प्रतिवेदन जिला प्रशासन से प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया की जिलाधिकारी के आदेश के आलोक मे विभिन्न कांडो मे जब्त किये गए देशी शराब का विनीस्टिकरण किया गया।बताते चले की सीतामढ़ी एवं मेसकौर थाना में शराबबंदी के बाद लगातार जब्त हो रही शराब का विनिष्टीकरण किया जा रहा है। मौके पर मालखाना प्रभारी गोपाल कुमार सुधांशु, कर्मी अनवर सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

पुलिस का गलत आरोप लगाते हुए भ्रम फैलाने और अपने ही पिता से ठगी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *