समाजिक न्याय के असली मसीहा है नीतीश कुमार – मंगनी लाल मंडल

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.मोतिहारी। छौडादानों शुक्ल बाबा मठ प्रांगण में कार्यक्रम संयुक्त रूप से हुई l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू के अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मंजू देवी ने की तथा इस कार्यक्रम का सफल संचालन छौड़ादानो प्रखंड जदयू के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला जदयू के सचिव मदन प्रसाद गुप्ता मुखिया ने किया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की बिहार के विकास पुरुष लोकप्रिय यशश्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही समाजिक न्याय के असली मसीहा हैं, मंडल ने कहा कि जातिवाद, परिवारवाद, साम्प्रदायवाद , क्षेत्रवाद एवं भ्रष्टाचार से दूर रह कर समाजवादी विचार धारा पर चलने वाले सुशासन एवं ईमानदारी के प्रतिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित गणना कराकर तथा उसकी रिपोर्ट जारी कर एवं जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा बुलंद करते हुए उसी के अनुरूप नीति बनाने की पहल करके यह साबित कर दिया है कि इस देश में समाजिक न्याय के असली मसीहा नीतीश कुमार ही है,
श्री मंडल ने कहा कि जाति आधारित गणना कराकर उसकी रिपोर्ट जारी कर पुरे देश में इतिहास रचने वाले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति पुरा देश आभार व्यक्त कर रहा है,
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब बेरोज़गारी के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोलते है l वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिन में एक लाख बीस हजार से अधिक लोगों को शिक्षा विभाग में नौकरी देकर पुरे देश में इतिहास रच दिया है,वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू के प्रवक्ता डॉ भारती मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का छात्रवृत्ति योजना बंद कर दिया है जिसके कारण मोदी सरकार का अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हो गया है, श्रीमती भारती ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के अनुरूप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनावों में अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण देकर इस समाज को समाजिक आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सतीश प्रसाद साह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सता संभालने के बाद सर्व प्रथम सितम्बर 2006 में ही अतिपिछड़ा वर्ग के लिए आयोग का गठन एवं आजादी के बाद देश में पहली बार बिहार में 2009 में पिछड़ा – अतिपिछड़ा कल्याण विभाग का गठन किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जदयू नेता मुर्तजा अली कैसर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात कर उनके सपने को साकार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़े समुदाय की विभिन्न जातियों का सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक उन्नयन कर इन्हें एक वर्ग (क्लास ) के रूप में नई पहचान दी। प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों से संगठित रहने सतर्क रहने एवं किसी के बहकावे में नहीं आने तथा नीतीश कुमार के द्वारा अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों के हित में किए गए जा रहें कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया,
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज लागू कर पुरे राज्य में अमन चैन स्थापित किया है,
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू के महासचिव सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी रोबिन सिंह ने मंहगाई एवं बेरोज़गारी के प्रतिक बन चुकी गरीब विरोधी भाजपा नीत केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान उपस्थित लोगों से किया l इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने जाति आधारित गणना कराकर उसकी रिपोर्ट जारी करने के लिए पूर्वी चम्पारण जिला जदयू परिवार की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति धन्यवाद, आभार व्यक्त किया, श्रीमती मंजू ने आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू समर्थित इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को जीता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने का आह्वान उपस्थित लोगों से की, इस मौके पर प्रदेश जदयू के महासचिव प्रो. दिनेश चन्द्र प्रसाद, ज़िला जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय कुमार कुशवाहा, युवा जदयू के अध्यक्ष कुणाल सिंह पटेल, जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवींद्र सिंह पटेल, जिला जदयू के कोषाध्यक्ष दिवाकर कौशिक, जदयू के वरिष्ठ नेता सरदार मंजीत सिंह, सुशिल कुमार गुप्ता (सिवान), गौरीशंकर कनौजिया,शर्मानंद सहनी, सुरेन्द्र चौधरी,शकील अंसारी, डॉ खुर्शीद अजीज, सुनील भूषण ठाकुर, इशरत जहां, डॉ सचिदानंद कुशवाहा,शंभूनाथ यादव, उमाकांत प्रसाद,रामबालक कुशवाहा, जितेन्द्र साह,रमेन्द्र कुशवाहा, अरूण सिंह, नवल किशोर साह, नीतीश कुमार पटेल,कौशल ठाकुर,राजू पटेल, खुश्बू देवी, रमेश भाई पटेल,महेश कुशवाहा ,धीरज कुमार चन्द्रवंशी, देवचंद्र प्रसाद यादव, रामउद्देश्य प्रसाद,बैजू प्रसाद, रंजीत कुमार, रामनारायण यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, कंचन सिंह, संचित भगत, मोहन प्रसाद , मिथिलेश प्रसाद पूर्व मुखिया, इन्द्रदेव राम,धर्मजित यादव, हरेंद्र सिंह, राम एकबाल साह,रोज महमद,अमिरीलाल प्रसाद,अजय कुमार सिंह, नंदकिशोर प्रसाद यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
उपरोक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष मंजू देवी के हवाले से जिला जदयू के प्रवक्ता जन्मेजय कुमार पटेल ने दी।









