एमबीए की छात्रा से यौन शोषण करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 8ता.पटना। राजधानी पटना के एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट में एमबीए की छात्रा से यौन शोषण करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्र ने छात्रा के साथ यौन शोषण किया था. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी छात्र की जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. मामले की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छात्र को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.आरोपी छात्र को कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. इसकी पुष्टि कोतवाली डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने की है. उन्होंने कहा कि मोकामा के रहने वाले निशांत गौरव ने यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसी दौरान प्रतिवादी के नशे में होने की जानकारी सामने आई। जिस पर कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने आरोपी के नशे में होने की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

छपरा में अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस की गाड़ी नहर में जा गिरी,आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *