छठ पूजा मनाकर घर से वापस लौट रहें यात्रियों के लिए स्टेशन पर लंगर आयोजित

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 23ता.मोतिहारी,छठ पूजा मनाकर घर से वापस अपने कार्य स्थल पर जाने वाले यात्रियों को शुद्ध भोजन प्राप्त हो इसके लिए समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के आग्रह पर मोतीहारी के सामाजिक संगठनों ने 21 से 25 नवंबर तक स्टेशन परिसर में रात्रि आठ बजे से लंगर चलाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आज की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ई विभूति नारायण सिंह तथा वरीय सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी सह स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। लंगर का प्रबंधन साई अन्नपूर्णा रसोई के संस्थापक सह जानपुल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तथा साई भक्त अशोक कुमार ने किया। इनके सहयोगी रन‌ ईंडिया फाउंडेशन के सौरभ कुमार, साई अन्नपूर्णा रसोई के प्रदीप, अमन, सलाउद्दीन, सलीम, सरोज तेजस्वी ने अहम भूमिका निभाई।सहायक परिचालन प्रबंधक बी के चौधरी, सहायक मंडल अभियंता अखिलेश मिश्रा वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार , उप मेयर लालबाबू प्रसाद, सुभाष कुशवाहा, शिव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। सांसद सह रेलवे स्टैडिग कमिटी के चेयरमैन राधा मोहन सिंह द्वारा छठ के अवसर पर मोतीहारी के लिए बिशेष ट्रेन का उपहार दिया गया था उन ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों के लिए ही बिशेष रूप से लंगर का आयोजन किया गया है। आज लंगर में कुल 770 लोगों ने भर पेट स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाया। यह कार्यक्रम 27 नवंबर तक चलेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूर दराज से आए यात्रियों को लाभ पहुंचाना है।

BPSC परीक्षा में कभी था ही नहीं नॉर्मलाइजेशन, बिहार के डिप्टी सीएम ने खान और रहमान सर पर लगाया बच्चों को भड़काने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *