दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत रोजगार मेला

ब्यूरों,मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन,सोनभद्र यजुवेन्द्र नाथ ने अवगत कराया है कि 12 जनवरी,2024 को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला उ0प्र0 कौशल विकास मिशन सोनभद्र द्वारा विकास खण्ड बभनी के सेवाकुंज आश्रम परिसर, बभनी सोनभद्र में सफल आयोजन किया गया, जिसमें 17 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में 312 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 116 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। आयोजित इस रोजगार मेले के मुख्य अतिथि श्री आनन्द उपाध्याय, नेपाल राष्ट्र व उ0प्र0 क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री बनवासी कल्याण आश्रम तथा डा.0 व्यास चन्द्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य, जिला समन्वयक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन तथा जिला कौशल प्रबन्धक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ओबरा नगर पंचायत-सभासदों ने नगर अध्यक्षा और उनके प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *