उ0प्र0 कौशल विकास मिशन विभाग व कारागार कौशल विकास कमेटी की बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 21ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन विभाग व कारागार कौशल विकास कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में जिला कारागार में बंद कैदियों को कौशल विकास प्रशिक्षण कराए जाने पर चर्चा की गयी। बैठक में कमेटी द्वारा कैदियों को प्रशिक्षण प्रदाता के माध्यम से कटिंग टेलरिंग, आई0टी0, एलईडी रिपेयर एवं हाउस कन्स्ट्रक्शन वायरिंग एवं अन्य सेक्टर के अन्तर्गत ऐसे जॉबरोल में प्रशिक्षण देने हेतु सुझाव दिया कि जिससे प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को बढ़ाते हुए अपने जीवन में बदलाव ला सके तथा जब वह रिहा होकर बाहर आए तब वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अविलम्ब जिला समन्वयक के साथ प्रशिक्षण प्रदाताओं को कारागार का भ्रमण कर कैदियों की काउन्सिलिंग करते हुए इच्छुक एवं पात्र लाभार्थियों का चयन करने हेतु निर्देशित किया गया। पहले चरण में जिला कारागार में बंद 123 पुरुष एवं महिला कैदियों को चयनित सेक्टर में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रगति पर यूपीएसडीएम के पार्टनर के साथ समीक्षा की गई। बैठक में कारागार कौशल विकास कमेटी के अध्यक्ष के अतिरिक्त सदस्य, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, मुख्य विकास अधिकारी, अधीक्षक जिला कारागार जिला समन्वयक के साथ सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदाता, प्रतिनिधिगण  उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग के लिए करे आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *