जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गाॅधी जी के प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धा सुमन किये अर्पित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमाा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, जिलाधिकारी ने गांधी जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की, उन्होंने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करते हुए गांधी जी के विचारों के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाकर कार्य किया जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं अभियान के संदेश को देने हेतु हवा में गुब्बारे छोड़कर संदेश दिये कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, बेटी किसी मामले में किसी से कम नहीं हैं, इनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे आशुतोष दूबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाशुं शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

बुद्ध विहार बेलहत्थी मे लाइफकेयर हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल कैम्प व कम्बल का वितरण किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *