कान्यकुब्ज कनौजिया स्वर्णकार विकास मंच का रहा है सामाजिक कार्यो में भागीदारी : पन्नालाल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 22ता॰बोकारो। सिटी पार्क में कान्यकुब्ज कनौजिया स्वर्णकार विकास मंच बोकारो की ओर से वनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस मिलन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में ,बाल अधिकार संरक्षण झारखंड राज्य आयोग के सदस्य सुनील कुमार वर्मा ,एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में नितेश कुमार वर्मा,उत्तम कुमार साह, रविन्द्र स्वर्णकार, शंकर स्वर्णकार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे श्री वर्मा ने कहा कि समाज के विकास को लेकर जो कार्य होगा हम सबो को मिलकर करना है ,चाहे वो शिक्षा हो या गरीब लड़कियों की शादी में विशेषकर समाज सहयोग करने का काम करेगा और आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर योगदान देने का कार्य किया जाएगा। कनौजिया समाज 9 सालों से समाज के प्रति सामाजिक कार्य करते हुए लोगों को एकजुट करने का काम करते आ रहा है। इस आयोजन समिति में संचालक पन्नालाल वर्मन, अध्यक्ष लक्खी वर्मन, शिव कुमार वर्मा, मुन्ना लाल बर्मन, अजय कुमार वर्मन, खगेंद्र नाथ वर्मा ,रवि प्रकाश वर्मा, सुशील कुमार वर्मा ,सुरेंद्र प्रसाद ,लक्ष्मण सोनी ,अनिल कुमार वर्मा, चंदन वर्मा, प्रदीप कुमार बर्मन आदि के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।वहीँ कान्यकुब्ज कनोजिया स्वर्णकार विकास मंच के संचालक पन्नालाल बर्मन ने कहा कि समाज के सहयोग से हमलोग 9 साल से एक दूसरे को एक कड़ी में जोड़ने का प्रयास कर रहे ताकि समाज के सभी लोग एक साथ आकर समाज के गरीब असहाय लोगो को जितना सहयोग हो सके समाज के तरफ से करना है, ततपश्चात सभी लोगो से अपील भी किया गया कि सब लोग एक साथ एक मंच पर आकर समाज मे कल्याण का काम कैसे हो इसपर काम करने का जरूरत है,इस कार्यक्रम में समाज के तरफ से ब्रह्मदेव प्रसाद,महेश प्रसाद वर्मा,राजन वर्मा, छोटेलाल प्रसाद, त्रिभुवन वर्मा, आकाश कुमार वर्मा,राम शरण सोनी,गोपाल वर्मा,अनिल वर्मा, विजय वर्मा,नवीन वर्मा के अलावा हज़ारो लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *