लोकहित अधिकार पार्टी बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी-अजय कानू प्रदेश अध्यक्ष
गरीबों शोषित वंचित की आवाज को बुलंद करूंगा, न्याय के लिए लडता रहूंगा.!

विशेष संवाददाता, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 27ता.पटना-सरकार को सामाजिक न्याय करने के लिए बाध्य कर देंगे, हर गरीब की आवाज व समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवाज उठाएंगे, शोषित वंचित पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने व अधिकार हेतु आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ सभी सीटों पर प्रत्याशियों को उतारेगी उक्त बातें लोकहित अधिकार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू ने वार्ता के दौरान कही।

लोकहित अधिकार पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू ने कहा कि पार्टी में जो जिम्मेदारी दी है पार्टी का जो उद्देश्य है कि हर गरीब शोषित वंचित लोगों के साथ मिलकर आवाज उठाना और उनको उनके हक के लिए न्याय दिलाना उनके उद्देश्यों के प्रति जागरूक करना, आवाज बुलंद करना ही हमारा दायित्व है क्योंकि मैं एक गरीब खेतिहर मजदूर का बेटा हूं आज मैं खुद उत्पीड़न व शोषण का शिकार हुआ हूं। अब मैं लोगों को न्याय व हक अधिकार के लिए रुकने वाला नहीं हूं कारवां आगे बढ़ चुका है। मैं भी एसएन सिंह कॉलेज जहानाबाद में 87-88 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अध्यक्ष था 1989 में ग्रेजुएशन करने के बाद आवासीय विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य किया इस दौरान जमीदार सामंत वादियों का क्षेत्र में शोषण दमन करना चरम पर था जो मुझसे देखा नहीं जाता था, मैं शोषण दमन के विरोध वामपंथी विचारधारा से जुड़ कर 1990 में अति पिछड़ा दलित आदिवासी के सामाजिक न्याय के लिए सामंत वादियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करने लगा एक जमीदार की हत्या हो जाने पर मुझे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया, मेरे पिताजी पूर्व से ही वामपंथी विचारधारा से जुड़े थे सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद किया करते थे जो सामंत वादियों जमीदारों को पसंद नहीं था, मेरे पिताजी की हत्या 1994 में कर दी गई फिर भी मैं सामंत वादियों जमीदारों के आगे झुका नहीं और उन्हें सबक सिखाने के लिए शोषित पीड़ित जनता के बीच संघर्ष करते रहे। सामंत वादियों के इशारे पर दर्जनों फर्जी मुकदमों में फंसा कर करीब 18 वर्षों तक जेल के शिकंजे में रखा गया, मुझे दबाया कुचला गया, फिर भी मैं.! अडिग एवं दृढ़ संकल्पित था और सर पर कफन बांध लिया कि जब तक अति पिछड़ा, वैश्य समाज, दलित आदिवासी को सामाजिक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष के लिए आवाज बुलंद करता रहूंगा। अति पिछड़ा, वैश्य समाज, दलित महादलित को सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता जी जान से जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाने में जुट गए हैं जनसंपर्क अभियान जारी है ताकि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ सके ताकि शोषित वंचित पीड़ित व आम गरीब जनता को भी उनका हक व अधिकार न्याय मिल सके।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










