नगर में निर्धारित तीन जोन के लिए तय ₹18 से शुरू हो लगी क्रमशः 69, 63 व ₹61 प्रति वर्ग फीट की बोली:गरिमा

मीडिया हाउस 30ता.बेतिया। संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन होर्डिंग के लिए निर्धारित तीन जोन के लिए गुरुवार को देर शाम बोली लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसके बाबत बताया कि इसके लिए तय न्यूनत्तम 18 प्रति वर्ग फीट से शुरू हुई बोली लगाने की प्रक्रिया 15 वें चक्र तक जारी रही। जिसके परिणाम स्वरूप एनएच 727 से जुड़े जोन एक क्षेत्र के लिए सर्वाधिक 69 रूपये प्रति वर्ग फीट की बोली लगाई गई। वही जोन दो के रूप में चिन्हित बेतिया अरेराज स्टेट हाई-वे क्षेत्र वाले के लिए 63 रुपया और बेतिया – गोपालगंज रोड क्षेत्र के साथ सघन शहरी क्षेत्र के दक्षिणी क्षेत्र के लिए 61 प्रति वर्ग फीट की अधिकतम बोली लगाई गई। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इससे पहले तक संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के लिए कोई विज्ञापन होर्डिंग नीति नहीं थी। लेकिन वर्ष 2024 -25 के लिए नगर विकास एवम आवास निर्माण विभाग के स्तर से जारी नई नियमावली के अनुसार निविदा कर के बोली लगवाने बीते वर्षों की तुलना में आगामी वर्ष में विज्ञापन होर्डिंग के सैरात से राजस्व प्राप्ति का ग्राफ अब तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है।

शिवहर में हुआ फोटोग्राफर एसोसिएशन का गठन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *