पुलिस ने छात्रों के हॉस्टल, कॉलेज में इलेक्ट्ऱॉनिक सिगरेट बेचने वाले रैकेट का भंड़ाफोड़ कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया

मीडिया हाउस 15 ता.नोएडा थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने छात्रों के हॉस्टल, कॉलेज में इलेक्ट्ऱॉनिक सिगरेट बेचने वाले रैकेट का भंड़ाफोड़ कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से पुलिस को करीब एक करोड़ रुपये की ई-सिगरेट बरामद की. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो दुकानदारों से सप्लाई करने वाले युवकों के बारे में पता चला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गुरुग्राम के रहने वाले कुछ लोगों से ये भारी मात्रा में ई-सिगरेट, गांजा मंगवाते हैं. बता दें, ई-सिगरेट भारत में बैन है और इससे कैंसर का खतरा बढ़ता है. पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 2500 ई-सिगरेट बरामद की. जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक गैंग का मुख्य आरोपी विदेश से ई-सिगरेट को मंगवाता है.

रेलवे प्रशासन द्वारा माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम सुविधाओं की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *