संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

कृपा शंकर पांडेय जुगैल – थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोठानी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसें ही परिजनों ने राम कैलाश (42) पुत्र स्वर्गीय राम स्वरूप का शव देखा तो उनके होश उड़ गए, इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टि आत्महत्या की बात मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।मृतक राम कैलाश ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया इसकी जानकारी किसी को नहीं। लेकिन परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले मृतक का किसी से विवाद हुआ था। जिसमे गाली गलौज के साथ मारपीट की भी बात सामने आ रही है। वही स्थानीय लोगों में घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चर्चाओं पर विराम लग जायेगा।

विकास खंड चोपन के बड़ेबाबू हुये रिटायर चंद्रकांत द्विवेदी ने संभाला कार्यभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *