सोनभद्र-कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण न मिली हो, हाथ पैर कटे हैं ऐसे व्यक्ति आवेदन करें.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि जिन दिव्यांगजनों को 03 वर्ष के अन्दर कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण न मिली हो, ऐसे दिव्यांगजन कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, हील चेयर, कान की मशीन, वैशाखी, नेत्रहीन दिव्यांगजनों के लिए स्मार्ट केन एवं जिन दिव्यांगजनों के हाथ पैर कटे हैं। ऐसे इच्छुक दिव्यांगजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय विकास भवन कमरा नं0-11, लोढ़ी , राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) से फार्म प्राप्त कर, प्रपत्रों के साथ पासपोर्ट साईज दिव्यांगता प्रदर्शित एक फोटो, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण क्षेत्र के लिये 46 हजार 80 रुपये व शहरी क्षेत्र के लिये 56 हजार 460 रूपये वार्षिक तहसील द्वारा जारी), जाति प्रमाण-पत्र (अनु० जाति० / अनु० जनजाति/पिछड़ी हेतु), निवास प्रमाण-पत्र, पहचान प्रमाण-पत्र (वोटर आई०डी० कार्ड/हाई स्कूल मार्कशीट / यू०डी०आई०डी०कार्ड), आधार कार्ड के साथ अपने विकास खण्डों से प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सम्बन्धित चिकित्सक से उपकरणों की संस्तुति कराने के पश्चात विभागीय वेबसाइट http:// divyangjanup.upsdc.gov.in/ पर ऑनलाईन कराकर हार्डकापी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री का निर्देश, जांच हो या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ हो चाक-चौबंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *