कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

मीडिया हाऊस 21ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। मंगलवार को देशरत्न डॉo राजेंद्र प्रसाद आश्रम कार्यालय कांग्रेस पार्टी बैरगनिया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वo राजीव गांधी जी की 80 वीं जयंती कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री संतोष कुमार पासवान जी की अध्यक्षता में मनाई गई, जयंती पर अध्यक्ष श्री पासवान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। मौके पर कांग्रेस कार्यालय प्रभारी जगदीश झा, महमद अमरुल, धीरज गुप्ता, भूषण बिहारी, सजाद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष साहू बंशी, विवेक मुकेश पासवान मो दानिश खान, ललन राम,जीतन महतो, पवन राम, सुभाष पटेल ,रंजन पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

पिस्टल, मैगजीन और गोली के साथ दो भारतीय अपराधी नेपाल में गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *