जिला बैंड प्रतियोगिता में ओबरा बना विजेता प्रतियोगिता का है राष्ट्रीय महत्व-दुर्गावती देवी

Media House ओबरा-गुरुवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज में जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज ओबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पंचायत ओबरा की पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना को जागृत करना और उन्हें समग्र शिक्षा की ओर प्रेरित करना है।प्रतियोगिता में चार श्रेणियों पाइप बैंड (लड़कियां), पाइप बैंड (लड़के), ब्रास बैंड (लड़कियां) और ब्रास बैंड (लड़के) शामिल है। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में आयुषी सिन्हा,आकृति कुमारी,राधिका, विद्या साहनी, अनीता वर्मा, रिया गुप्ता,शिवानी, तरन्नुम, हाजरा,रोशनी,रोशनी कुमारी आदि शामिल थी।

मुख्य अतिथि दुर्गावती देवी ने कहा कि राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के तहत होने वाली इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता का बड़ा महत्व है। इससे चयनित बच्चों को देश की राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी प्रतिभाग करने का मौका मिलता है। पूर्व राष्ट्रीय एथलीट रमेश सिंह यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों में अनुशासन और समर्पण की भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और देश के प्रति गर्व का अनुभव भी कराती है। कालेज की प्रधानाचार्य डॉ भावना शुक्ला ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे सभी स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन करें।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक सोनी सिंह ने किया। इस दौरान शिक्षक रोली त्रिपाठी,छात्र नेता अखिलेश यादव,कालेज स्टाफ विष्णुदेव पाण्डेय एवं श्याम बिहारी आदि सहित तमाम शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-अपर जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *