पनारी में हुई सोशल ऑडिट, दी योजना की जानकारी

Media House चोपन/सोनभद्र – ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारी के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सोशल ऑडिट हुई। इसमें ब्लाक कोऑर्डिनेटर आशुतोष सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) व प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) सहित ग्राम विकास मद में हुए आय ब्यय आदि की गहनता से समीक्षा की। इस दौरान उपस्थित वार्ड सदस्यों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस मौके पर सोशल आडिट टीम के सदस्य ब्लाक कोऑर्डिनेटर आशुतोष सिंह, शिवकुमार ग्राम विकास अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, रोजगार सेवक अमरनाथ कनौजिया, रोजगार सहायक नैंसी सरोज, सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार, पनारी वार्ड सदस्य एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

निर्वाचन सप्तम् चरण में निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *