शिक्षित, बेरोजगार युवकों/युवतियों को स्वावलम्बी बनाने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण

Media House सोनभद्र-निदेशक, आरसेटी, राबर्ट्सगंज सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद के ग्रामीण, शिक्षित, बेरोजगार युवकों/युवतियों (उम्र सीमा 18 से 45) को स्वावलम्बी बनाने हेतु जनपद के अग्रणी बैंक इण्डियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र द्वारा 09 अगस्त,2024 से वोमेन्स टेलर (सिलाई) का 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण होना प्रस्तावित है। संस्थान के निदेशक श्री विशाल खन्ना द्वारा बताया गया कि उक्त प्रशिक्षण में जनपद के बी०पी०एल०/SECC 2011 परिवार के सदस्यों एवं दिव्यांगो को प्राथमिकता दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण सामग्री, नाश्ता, भोजन इत्यादि भी पूर्णतः निःशुल्क होगा। जनपद के बेरोजगार युवकों/युवतियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पंहुच कर इस निःशुल्क कार्यक्रम का लाभ उठाएं। उन्होंने अतिरिक्त महिलाओ हेतु आर्टिफीशियल ज्वैलरी मेकिंग (कस्टम ज्वैलरी उद्यमी), ब्यूटीपार्लर मैनेजमेण्ट, वाशिंग पाउडर एवं साबुन बनाना, ट्वायलेट क्लीनर बनाना, मसाला पाउडर, अचार पापड़ इत्यादि एवं पुरुष महिला सभी के लिए मछली पालन, बकरी पालन, सुअर पालन, डेयरी फार्मिंग, शॉप कीपर, फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी, कम्प्यूटराईज्ड एकाउन्टिंग मोबाइल रिपेयरिंग इत्यादि का निःशुल्क प्रशिक्षण भी संस्थान द्वारा दिया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। उक्त के सम्बन्ध में जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र राजकीय आई०टी०आई० के पास, लोढ़ी टोल प्लाजा के पश्चिम, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनमद्र मो0-9120984244, 7992133781 उपलब्ध है।

सोनभद्र-खनन हादसे में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गैर-जमानती वारंट जारी.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *