यूपी में भ्रष्टाचार-रिश्वत मांगे जाने पर तत्काल इस नंबर पर 9454401866 शिकायत दर्ज कराए

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम: विजिलेंस की कार्रवाई तेज, 93 दिन में 36 गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने अपनी सक्रियता को और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत विजिलेंस ने यह स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने से लोगों के काम रुकेंगे नहीं, बल्कि नियमानुसार पूरे होंगे। डीजी विजिलेंस राजीव कृष्णा ने बताया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर बिना किसी डर के हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

शिकायत करने से नहीं रुकेगा काम
सरकारी काम करवाने के लिए अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है, तो विजिलेंस विभाग ऐसे भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही, शिकायतकर्ता का काम भी समय पर पूरा किया जाएगा। विभाग का यह स्पष्ट संदेश है कि रिश्वतखोर नहीं बचेंगे.

 

स्वतंत्र देव सिंह ने शारदा नदी चलित बाढ़ परियोजना का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *