नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने संभाला कार्यभार

Media House प्रयागराज-नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज रविन्द्र कुमार माँदड़ ने रविवार को कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच के आईएएस रविन्द्र कुमार माँदड़ इसके पूर्व जनपद रामपुर, जौनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्टेªट विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










