चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बैरगनिया(सीतामढ़ी) मीडिया हाऊस 26ता.संवाददाता* । स्थानीय पुलिस ने सदर डीएसपी रामकृष्ण के आदेश पर नगर के मुख्य मार्ग से संदेहास्पद स्थिति में बाइक पर बैठे एक नेपाली व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल का बाइक चोर बैरगनिया के मुख्य मार्ग में घूम रहा है। फिर स्थानीय पुलिस ने डीएसपी के आदेश पर उक्त बाइक चोर को चोरी की गई BR05AK5412 नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। परंतु पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीमा पर नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत थाना क्षेत्र गंगा पिपरा दुर्गा भगवती गांव पालिका वार्ड नंबर 2 के निवासी शेख चुल्हाई के पुत्र शेख तबारक के रूप में की गई है। जिसके विरुद्ध पूर्वी चंपारण के मोतिहारी नगर थाना में 03 अगस्त 2024 को कांड संख्या 465/2024 दर्ज कराई गई थी। कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक पंचमणि कुमार, कुमोद कुमार व प्रतिनियुक्त पुलिस बल शामिल थे।

सुशील मोदी ने की कांग्रेस-शासित राज्यों में जातीय सर्वेक्षण की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *