ओबरा टी०एम०सी० कम्पनी द्वारा मजदूरों का बकाया भुगतान,वेतन में विसंगति व श्रम कानूनों के विरूद्ध में ज्ञापन सौंपा

कृपा शंकर पांडेय ओबरा/ सोनभद्र – दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को दूसान पावर सिस्टम इण्डिया लि० में कार्यरत सहसंविदाकार मेसर्स टी०एम०सी० के वर्करों/स्टाफो के वेतन गड़बड़ी व बकाया भुगतान के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें आपके अध्यक्षता में श्रम विभाग व टी०एम०सी० कम्पनी के अधिकारियों व मजदूरों के तरफ से ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिव दत्त दूबे के मध्य वार्ता हुई थी।

दिनांक 15.10.2024 को दूसरी वार्ता में श्रम विभाग के अधिकारी द्वारा कहा गया कि दूसान पावर सिस्टम इण्डिया लि० के अधिकारी के समक्ष ही वार्ता किया जायेगा। परन्तु दूसान पावर सिस्टम इण्डिया लि० के अधिकारियों ने उक्त के सम्बन्ध में किसी प्रकार की वार्ता करने से इन्कार कर दिया है जिससे स्पष्ट होता है कि कार्यरत मजदूरों के वेतन में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है तथा वेतन भुगतान भी समय से श्रम कानून के तहत नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में आपके द्वारा नोटिस जारी कर दूसान पावर सिस्टम इण्डिया लि० के अधिकारियों को वार्ता में बुलाया जाना आवश्यक एवं न्यायसंगत है. जिससे मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को रोका जा सके एवं उनके साथ न्याय हो सके । अन्यथा की स्थिति में गरीब मजदूर टी०एम०सी० दूसान पावर सिस्टम इण्डिया लि० व मुख्य महाप्रबन्धक, ओबरा तापीय परियोजना के खिलाफ धरना प्रर्दशन व अनशन के लिए बाध्य होगें ।ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे नेता ने कहा कि आज कंपनियों द्वारा पैसे का बंदरबाट हो रहा है श्रमिकों का शोषण हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर 24 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *