जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण किये, औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों में जाकर बन्दियों के सामग्री की संघन तलाशी भी ली गयी, तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुईं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कारागार के बन्दियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने बन्दियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा, पीने के पानी आदि की गहनता पूर्वक जायजा लिया, इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला कैदियों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी।

उन्होंने जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मिलने-जूलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा, तो कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों के बच्चों के शिक्षा हेतु बने शिशु गृह के स्थिति का जायजा लिया, कारागार में बने अस्पताल बैरक को भी देखा जहां चिकित्सक उपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से बन्दियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए रोजाना बैरक अस्पताल में चिकित्सकों के आने-जाने की स्थिति का जायजा लिये।

इसी प्रकार से बन्दियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया, जहां बन्दियों हेतु बनाये जा रहे रोटी, सब्जी चावल व दाल के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जे0पी0 दूबे, डिप्टी लेजर श्री शशांक सिद्धार्थ, सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

एसआईएस लिमिटेड द्वारा योग्य सुरक्षा कर्मी उम्मीदवारों की भर्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *