बैरगनिया के काली मंदिर में भंडारा का आयोजन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) मीडिया हाऊस 26ता.संवाददाता।* बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 घी पट्टी निवासी देवनाथ प्रसाद गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी इंदु देवी के 11 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैरगनिया के काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को भव्य भंडारा कार्यक्रम आयोजित की । भंडारा में साधु-संतो सहित करीब 500 लोगों ने भोजन किया। काली मंदिर द्वारा इस तरह के आयोजन करवाकर समाज को एक नया संदेश दिया जा रहा है। मौके पर स्वर्गीय इंदु देवी के पति देवनाथ गुप्ता, उनके देवर केदार प्रसाद गुप्ता काली मंदिर बैरगनिया के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, विनोद गुप्ता, धीरज कुमार, शत्रुघन कुमार, रवि कुमार सहित मंदिर कमेटी के कई लोग भंडारा कार्यक्रम संपन्न कराने में सहयोग कर रहे थे ।

सुशील मोदी ने की कांग्रेस-शासित राज्यों में जातीय सर्वेक्षण की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *