सहरसा में पारिवारिक ने एक मासूम की जान ले ली,12 साल के बच्चे को मारी तीन गोली,घटना से इलाके में मचा हड़कंप

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.सहरसा। सहरसा में पारिवारिक ने एक मासूम की जान ले ली. 12 साल के बच्चे को तीन गोली मारी गयी है. घटना बिहरा थाना क्षेत्र के सतरकटैया इलाके के छिप्पा टोला वार्ड संख्या 6 की है. गंभीर हालत में बच्चे को पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां भी स्थिति नहीं सुधरी तब बेहतर इलााज के लिए उसे पटना के आईजीआईएमएस रेफर किया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घायल बच्चे की पहचान मुकेश यादव के 12 साल के पुत्र सत्यम के तौर पर हुई है. मुकेश यादव के पिता महेंद्र यादव और गांव के ही रामचंद्र यादव के बीच कई साल से विवाद चला आ रहा है जख्मी बच्चे के पिता मुकेश यादव ने बताया कि सत्यम घर के बाहर बरामदे पर अपने दादा के साथ सो रहा था. रात में करीब 1:30 बजे रामचंद्र यादव के पुत्र विकास यादव चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ हथियार से लैस होकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सत्यम को एक गोली जांघ में, दूसरी गोली कंधा में, जबकि तीसरी गोली हाथ के आर-पार हो गई. उन्होंने पुराने विवाद में लगातार जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.

एक लड़की के अपहरण मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई,लोगों ने पुलिस की ही पिटाई कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *