42 वर्षो से मलंगिया गांव मे धूम धाम से मनाया जाता है लक्ष्मी पूजन

मधुबनी मीडिया हाऊस 1ता.संवाददाता।* जिले के रहिका प्रखंड के मलंगिया पंचायत के घाट टोल मलंगिया में लक्ष्मी पूजा समिति मलंगिया के द्वारा बड़ी ही धूमधाम से धनवंती लक्ष्मी माता का पूजन 42 वर्षो से किया जाता है.पूजा मे ग्रामीणों व दूरदराज से आए हजारों की संख्या में माता लक्ष्मी की दर्शन करने पहुंचते है.दो दिवसीय पूजा मे भजन संकीर्तन का पूजा कमिटी द्वारा आयोजन किया जाता है.बताते चलें कि मिथिला के प्रसिद्ध साहित्यकार,नाट्यकार लेखक महेंद्र मलंगिया के जन्म स्थली गांव में सन1982 से हीलक्ष्मी पूजा मनाया जाता है।यह पूजा सम्पूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से पूजा कमिटी के नेतृत्व में किया जाता था ।उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से इस पूजा का नवयुवक कमिटी सचिव रामभरोस सिंह अध्यक्ष रविशंकर कुमार सहनी खजांची मनोज कुमार सिंह को पद सौंपा गया।तब से आज तक सभी ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी ही धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ 42वर्षो से पूजा मनाया जा रहा।

पूजा कमिटी अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि माता लक्ष्मी सभी को मनोकामना पूर्ण करते हैं इस दरबार में जो भी आते हैं झोली भड़ कर जाते हैं यहां पर सभी समुदाय के लोग भी मन्नत पूरी होने पर माता लक्ष्मी की सोने की जेवरात टीका,नथिया,बिंदी, छक,हार चढ़ावा चढ़ाते है.इस पूजा मे पूजा कमेटी के द्वारा यथासंभव खर्च किया जाता है और सबसे बड़ी बात है कि यहां पर 42 वर्षों से पूजा किया जाता है लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई शांति भंग किसी प्रकार का नहीं हुआ है प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहता है ।इस पूजा में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।
साथ ही संध्या में भजन संकर्तन् के साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के सभी गांव भक्तिमय मे गूँजता रहता है पूजा मे कुमारी बटुक के साथ महा भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमे आस पास गांव के कुंवारी कन्या,बटुक प्रशाद ग्रहण करते है.

प्रधानमंत्री ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *