डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सरायकेला के चांडिल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पलामू-डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सरायकेला के चांडिल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. डीजीपी ने बताया कि सीआईडी की रिपोर्ट के बाद चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव को निलंबित कर दिया गया है. गौरतलब है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम जनता से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी. इसको लेकर डीजीपी ने रेंज के डीआईजी और जिले के एसपी को आदेश जारी किया था. डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों के थाना प्रभारी और अन्य थाना कर्मियों को आम जनता के प्रति अच्छे व्यवहार को लेकर कई दिशा-निर्देश भी जारी किए थे।

सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी महाजुटान में सैकड़ो महिलाओं ने समझा अपना हक अधिकार , स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर होने का लिया संकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *