जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में इलाज व्यवस्था एवं विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण l

ठण्ड से बचाव को मरीजों के लिए कंबल, हीटर, साफ चादर, की हो व्यवस्था

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा संध्या पहर सदर अस्पताल मोतिहारी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गई एवं
सदर अस्पताल स्थित एमसीएच भवन, पीकू वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा बढ़ती ठण्ड को देखते हुए ईलाजरत मरीजों के लिए कंबल, हीटर, साफ चादर आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। जिलाधिकारी के द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराए गए कंबल की गुणवत्ता भी देखी गई। वहीं उन्होंने कहा की इमरजेंसी में भी चिकित्सक व कर्मियों की ड्यूटी होनी चाहिए, ड्यूटी में किसी की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर श्रवण कुमार पासवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विश्वमोहन ठाकुर ,अस्पताल प्रबंधन कौशल कुमार दुबे व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को विधि व्यवस्था के सम्बन्ध में कई सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने मरीजों से इलाज व्यवस्था की भी जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को बेहतर देखभाल के लिए भर्ती किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मरीज इलाज अधूरा छोड़कर वापस न जाए। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के तहत अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों की शिकायतों को नजर अंदाज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल निर्यात के दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर श्रवण कुमार पासवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विश्वमोहन ठाकुर अस्पताल प्रबंधन कौशल कुमार दुबे व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थें।

बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन पहूंचेगा जन-जन तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *