कलस्टर बागवानी की योजना – ll पपीता की खेती का डीएम ने किया निरिक्षण l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना ‘‘ गॉव की बागवानी, हमारे गौरव की कहानी’’ के तहत् उद्यानिक फसलों की व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने हेतु ‘‘कलस्टर में बागवानी की योजना-।। (पपीता की खेती) का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा निरीक्षण पीपराकोठ़ी प्रखंड के परौलिया ग्राम में किया गया। उद्यान विभाग, पूर्वी चम्पारण से अनुदानित दर पर पपीता रेड लेडीताईवानी 786 का पौधा प्राप्त कर खेती कर रहें किसान राजेश कुमार से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की गयी। वहीं कुमार द्वारा बताया गया कि उद्यान विभाग से प्रशिक्षण एवं समय – समय पर कृषि विज्ञान केन्द्र, पीपरा कोठ़ी के वैज्ञानिक का मार्गदर्शन प्राप्त करनें के साथ खेती करना शुरू किया, आमदनी में बढोतरी हुई, जिसमें एक एकड़ में लागत हटाकर प्रति वर्श 10 लाख तक आमदनी होता है। साथ ही इस खेती को बढ़ावा देने हेतु उद्यान विभाग द्वारा ‘‘कलस्टर में बागवानी की योजना-।। (पपीता की खेती) के लिए भी चयन किया गया है, जिसमें 25 एकड़ की कलस्टर बनायी गई है। जिसमें मेरे साथ 17 ग्रामीण पुरूश एवं महिलाएॅ जुडे है। प्रति एकड़ 1 लाख रू0 अनुदान का प्रावधान है, जिसमें पौध रोपण सामग्री, ड्रीप, घेरावन्दी इत्यादि सम्मिलित है । श्री कुमार द्वारा बताया गया कि जिले के बाहर एवं जिले के अन्दर से पपीता की खेती हेतु इच्छुक किसान एवं महिलाए भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आ रहें है, जिनकों खेती से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेषक उद्यान, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक, सहायक तकनिकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित थे।

बैरगनिया सभापति सिंधु गुप्ता बैरगनिया की कई समस्याओं को लेकर लिखा पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *