आगामी 15 जनवरी को बांध निकलने का विरोध धरना प्रदर्शन का एलान l
मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
सुगौली l बीते 2 जनवरी 2025 से जटवा गॉव बंजरिया प्रखंड से विशाल जनसभा कर इसका शुभारम्भ हो चूका है l अब अगला जनसभा व धरना प्रदर्शन आगामी 15 जनवरी को सुगौली प्रखंड के डाकबंगला मे पूरी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है l जिसमें सुगौली प्रखंड, बंजरिया, मझौलिया, बेतिया, चनपटिया प्रखंड से विशाल जनसमूह आ रही है l आपको बता दें की सुगौली और बंजरिया प्रखंड के अन्दर दो लाख की आबादी प्रभावित होगा l जिसका इस बांध के कारण विस्थापन हो जायेगा l अगर बांध लगा तो सरकार के पास कोई वादे पॉलिसी नहीं है, की यें गैर साइंटिफिक बांध लगाएगी तो लोग जायेंगे कहाँ और सरकार इनलोंगो को कहाँ बसायेगी l इन्होने बताया की इधर रेलवे ट्रेक है और तीन – चार किलोमीटर की दुरी पर एन एच है अगर बांध बन जाता है तो एन एच और रेलवे ट्रेक के बीच जो चार – छः किलोमीटर की दुरी के बीच आबादी है, अगर बाढ़ आती है तो वो तालाब बन जायेगा l और वह पानी निकल नहीं पायेगा वहाँ की आबादी बाढ़ मे डूबे रहेंगे उधर का पानी निकलने का कोई उपाय नहीं है l साथ हीं अपने वक्तव्य मे आरिफ हुसैन पूर्व अध्यक्ष 15 सूत्री कार्यक्रम बिहार सरकार ने बताया की विशाल जनसभा व धरना प्रदर्शन मे भाई बिरेन्द्र गुप्ता कम्युनिस्ट विधायक, पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, पूर्व मंत्री रामचंन्द्र सहनी, पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद, डॉ. खालिद अनवर एमएलसी, विधायक मनोज यादव शामिल होंगे l








