दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज संकल्प पत्र जारी करेगी। दोपहर 2 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र जारी करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी इस संकल्प पत्र में कई मुफ्त योजनाओं का ऐलान भी कर सकती है।

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार करने में जनता की सक्रिय भागीदारी को अहमियत दी है और इसके लिए एक व्यापक अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगे गए थे, और करीब 1,04,322 लोगों ने अपनी राय दी।

बीजेपी ने सुझाव प्राप्त करने के लिए एक वीडियो वैन अभियान भी चलाया, जिससे करीब 60,754 सुझाव मिले। इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी ने 40,000 से अधिक सुझाव प्राप्त किए।

महिला सशक्तिकरण भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में एक अहम मुद्दा बन सकता है। ऐसे में महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान भाजपा की तरफ से किया जा सकता है। बीजेपी यदि महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जैसी योजना लाने का ऐलान करती है, तो यह दिल्ली की महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा शुरू की थी, जो एक लोकप्रिय योजना बन गई।

भाजपा अपने संकल्प पत्र में गरीब परिवार में जन्मी बेटी के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के खर्च से खाता खोलने और 21 साल की होने पर 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा कर सकती है। यह योजना महिला सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों को सीधे लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है और भाजपा को इसका चुनाव में लाभ मिल सकता है।

'गेम चेंजर' के गाने 'नाना हयराना' का पोस्टर आउट, 'अप्सरा' बनीं कियारा आडवाणी

इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी ने नया गाना “बहाने नहीं, बदलाव चाहिए, दिल्ली में बीजेपी सरकार चाहिए” लॉन्च किया था।

–आईएएनएस

एकेएस/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *